सिविल सेवा परीक्षा में भारतीय कला एवं संस्कृति एक महत्त्वपूर्ण विषय है। इसमें भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बन्धित प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा में यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण Topic में रखा गया है। इसमें अगर महत्वपूर्ण Topic की बात की जाये भारतीय वास्तुकला, मूर्तिकला और मृद्भाण्ड, भारतीय चित्रकलायें, भारतीय हस्तशिल्प, भारतीय संगीत से सम्बन्धित संगीत में आधुनिक विकास, जैसे महत्वपूर्ण विन्दुओं को UPSC Exam में पूछे जाते हैं। भारतीय कला एवं संस्कृति में भारतीय वास्तुकला को भारत में होने वाले विकास के रूप में देखा जाता है। भारत में होने वाले विकास के काल की यदि चर्चा कि जाये तो हड़प्पा घाटी सभ्यता से आजाद भारत की कहानी बताता है। भारतीय वास्तुकला में राजवंशों के उदय से लेकर उनके पतन, विदेशी शासकों का आक्रमण, विभिन्न संस्कृतियों और शैलियों का संगम आदि भारतीय वास्तुकला को बताते हैं। भारतीय वास्तुकला में शासकों द्वारा बनवाये गये भवनों की आकृतियाँ [डिजाइन] आकार व विस्तार के...
एशिया महाद्वीप के बाद अफ्रीका दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जो पृथ्वी के संपूर्ण स्थल क्षेत्र का लगभग 20% है. अफ्रीका महाद्वीप को यूरोप से भूमध्य सागर (mediterranean sea) तथा एशिया से अरब सागर (arabian Sea) अलग करता है परंतु यह तीन स्थलों पर यूरेशिया महाद्वीप के बहुत निकट है यह स्थल निम्न प्रकार से हैं - (1) उत्तर पश्चिम में जिब्राल्टर जलसंधि (strait of Gibraltar in Northwest) ( 2) उत्तर पूर्व में स्वेज नहर (Suez canal in North East) ( 3) पूर्व में बाब - एल - मंदेब जलसंधि (strait of bab El mandeb in East) बीसवीं शताब्दी के आरंभ में अफ्रीका किसी ना किसी यूरोपीय शक्ति के अधीन था वर्तमान में तो अधिकतर अफ्रीकी देश स्वतंत्र हो गए और जो अभी भी विदेशी शासन के अधीन है वे अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे हैं. भौगोलिक स्थिति: - अफ्रीका पठारो का महाद्वीप है लगभग पूरा अफ्रीका एक विशाल पठार जैसा दिखाई पड़ता है। अफ्रीका का पठार दक्षिण तथा पूर्व में अपेक्षाकृत ऊंचा है। अफ्रीका महाद्वीप से ...