Skip to main content

असुरक्षित ऋण क्या होते हैं? भारतीय बैंकिंग संकट, अर्थव्यवस्था पर प्रभाव और RBI के समाधान की एक विस्तृत विवेचना करो।

Drafting और Structuring the Blog Post Title: "असुरक्षित ऋण: भारतीय बैंकिंग क्षेत्र और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, और RBI की भूमिका" Structure: परिचय असुरक्षित ऋण का मतलब और यह क्यों महत्वपूर्ण है। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में असुरक्षित ऋणों का वर्तमान परिदृश्य। असुरक्षित ऋणों के बढ़ने के कारण आसान कर्ज नीति। उधारकर्ताओं की क्रेडिट प्रोफाइल का सही मूल्यांकन न होना। आर्थिक मंदी और बाहरी कारक। बैंकिंग क्षेत्र पर प्रभाव वित्तीय स्थिरता को खतरा। बैंकों की लाभप्रदता में गिरावट। अन्य उधारकर्ताओं को कर्ज मिलने में कठिनाई। व्यापक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव आर्थिक विकास में बाधा। निवेश में कमी। रोजगार और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की भूमिका और समाधान सख्त नियामक नीतियां। उधार देने के मानकों को सुधारना। डूबत ऋण प्रबंधन (NPA) के लिए विशेष उपाय। डिजिटल और तकनीकी साधनों का उपयोग। उदाहरण और केस स्टडी भारतीय बैंकिंग संकट 2015-2020। YES बैंक और IL&FS के मामले। निष्कर्ष पाठकों के लिए सुझाव और RBI की जिम्मेदारी। B...

Tops best goverment job in india for women's

दुनिया भर में 8 मार्च को international Women Day मनाया जाता है। भारत में भी 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हर साल किया जाता रहा है। कहने की जरूरत नहीं है कि महिला सशक्तिकरण के लिए अब तक हुए तमाम प्रयासों के बावजूद अभी भी इस क्षेत्र में और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। महिलाएं हमारे समाज का मुख्य हिस्सा होने के साथ ही वे हमारे आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक विकास का एक मजबूत स्तंभ हैं। और इस तरह से उनका और भी सशक्त और आत्मनिर्भर होना हमारे समाज और देश के लिए बहुत जरूरी है।

           आज जबकि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीवन के हर क्षेत्र में चुनौती पेश कर रही हैं, हम यहां महिलाओं के लिए कुछ सरकारी नौकरियों के बारे में चर्चा करेंगे जिनके माध्यम से महिलाएं ना केवल अपना बल्कि अपने परिवार और देश और समाज को नई दिशा दे सकती हैं।



(1) government job in teaching: एक प्राचीन कहावत तो जरूर सुना होगा जिसमें कहा गया है कि यदि आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो सिर्फ एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं किंतु यदि आप एक महिला को शिक्षित करते हैं तो आप पूरे समाज को शिक्षित करते हैं।

         बताने की जरूरत नहीं कि टीचर का पद को हमेशा से समाज में इज्जत और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आप teaching को अपना career के रूप में चुनना चाहती हैं तो इससे अच्छा option क्या हो सकता है। एक मां के रूप में जहां महिलाएं अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके भविष्य को लेकर सजग रहती हैं, अगर वह स्कूल में अन्य बच्चों को भी शिक्षित करें तो निश्चित ही आज के समाज और देश में व्याप्त कुरीतियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। खासकर नैतिक शिक्षा की कमी जो आज के बच्चों में देखने को मिलती है, उसे तो कम किया ही जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं teaching line को अपना career के रूप में चुने जो उनके लिए सुरक्षित होने के साथ ही आज के समय और परिस्थितियों के मांग भी है।


      Teacher बनने के लिए educational qualification का जहां तक सवाल है, आप ग्रेजुएशन के बादB.ed (bachelor of Education) pass हों। यह 2 सालों का कोर्स होता है जो कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया जा सकता है। इस कोर्स में आपको टीचिंग प्रोफेशनल से जुड़ी बेसिक जानकारियां आवश्यक स्किल्स एवं टेक्निक आदि बताई जाती है। स्कोर दाखिले के लिए न्यूनतम प्रतिशत आपका ग्रेजुएशन में 50% होना चाहिए।

          B.ed course के सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आप teaching में अपना careear शुरू कर सकते हैं।


Banking sector in government job( बैंक में सरकारी नौकरी): वैसे तो बैंक हमेशा से विकास की दौड़ में एक से बड़ी भूमिका के रूप में हमारे देश में स्थापित है। लेकिन आज के परिवेश के इस दौर में बैंक की भूमिका और भी काफी महत्वपूर्ण हो चुकी है। अगर हम इसमें अपने career के दृष्टिकोण से देखी जाए तो Bank की job महिलाओं के लिए काफी आकर्षक और सुरक्षित भी है।

                Bank PO सहित बैंक के अन्यjobs भले ही चुनौतीपूर्ण होते हैं, लेकिन आपके लिए विकास के नए रास्ते भी प्रदान करते हैं।


       Bank में PO\Clarke सहित अन्य प्रकार के Jobs उपलब्ध हैं जिनके लिए आज सबसे अधिक रिक्तियों की घोषणा की जा रही है। आपके लिए बैंक की नौकरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अलग अलग व्यक्तित्व और क्षमता के अनुसार आप आवेदन कर सकते हैं और एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

       Bank के लिए यदि आप आवेदन कर रहे हैं तो इसमें education qualification आप का graduation  होना जरूरी है।

Banking exam syllabus: अगर हम बैंकिंग एक्जाम विषय वस्तु की बात करते हैं तो आपको mathematics reasoning  English current affairs में अच्छी command होनी बहुत जरूरी है। तब ही आप banking exam को pass करके इस  job को कर सकती हैं।


Nursing in government sector: Healthcare sector की बात करें तो nursing एक ऐसा पेशा है जो महिलाओं के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। सेवा त्याग और निष्ठा इस पेशे के लिए प्राथमिक शर्तें होती हैं जो की महिलाओं का सामान्य गुण होता है। सच तो यह है कि Nursing एक ऐसा पेशा है जिसके माध्यम से असहाय व्यक्तियों परिवारों की देखभाल के साथ ही उन्हें सर्वोत्तम स्वास्थ्य मुहैया कराने का सौभाग्य मिलता है। यह महिलाएं ही हैं जो इस पेशे की बारीकियों के साथ न्याय कर सकती हैं इसलिए आप इस पेशे का चुनाव अपने कैरियर के रूप में कर सकती हैं।

            किसी भी  Hospital  में Nurse  एक ऐसा पद है जिसके सबसे अधिक मान सम्मान प्राप्त है। सच तो यह है कि ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में हजारों हमारे देश में सरकारी और प्राइवेट हजारों ऐसे हॉस्पिटल है जहाँ  नर्स के लिए काफी Demands  है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा अध्ययन  करने की आवश्यकता भी नहीं है अगर आप नर्स को अपना career  बनाना चाहती हैं तो आपके लिए diploma in nursing ,  Bsc in nursing आदि न्यूनतम मेडिकल कोर्स है जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त की जा सकती है। सरकारी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स सहित अन्य पदों के लिए रिक्तियां हमेशा निकलती हैं। हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आज प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सिंग होम देश के हर छोटे-बड़े शहरों में खुल चुके हैं जो यह साबित करते हैं कि नर्स के पदों के लिए डिमांड पहले से कहीं ज्यादा हो चुकी है।


     अगर आप एक nurse के रूप में अपना career आरंभ करते हैं तो आपके लिए यहां जीवन में आगे बढ़ने के और भी आकर्षक रास्ते खुले हैं। किसी भी hospitals में एक  general ward से लेकर operation theatre तक नर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। निस्संदेह है यह ऐसा फील्ड है जहां केवल महिलाओं का ही वर्चस्व है।


Education qualification: Nursing career के लिए आवश्यक है कि आप 10+2 विज्ञान( science) में बायोलॉजी( biology) physics और chemistry के साथ होना चाहिए। nursing में कैरियर के लिए बैचलर डिग्री कोर्स बीएससी नर्सिंग और मास्टर डिग्री कोर्स एमएससी नर्सिंग कोर्स किया जा सकता है। हालाँकि  nursing में diploma महत्वपूर्ण कोर्स है जो देश में मौजूद कई  medical and nursing Institute प्रदान करते हैं ।जैसे  Anm,GNM diploma  कोर्सेज.


Police service job : आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि महिला सशक्तिकरण और उनके सुरक्षा के लिए हम भले ही कितना शोर मचा ले। आकडे बताते हैं कि आज भी देश के कई राज्यों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15% को पार नहीं कर पाई है, और यह तब है जब हम महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए लंबे चौड़े घोषणाएं और दावे करते नहीं थकते हैं।


           अगर हमारी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस में यदि महिलाएं शामिल नहीं होना चाहती तो फिर सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने बदतर होंगे। आखिर हो भी क्यों ना जहां बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने गई महिला के साथ पुलिस थाने में बलात्कार की घटना होती है। उस व्यवस्था से भला और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

          लेकिन सवाल उठता है कि सिस्टम को वैसे ही छोड़ देने और हाथ पर हाथ रखे रहने से क्या वह खुद बदल जाएगा। इसके लिए आवश्यक है महिलाओं को पुलिस में शामिल होना होगा और उसे Women frindly  बनाने के लिए प्रयास करना होगा।

आज police में शामिल कई महिलाओं ने अपने कामों के बदौलत media में सुर्खियां बटोरी हैं। पुलिस में आज भारी संख्या में vacancy निकल रही है Inspector\Subinspector  जैसे पद है जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए educational qualification  के लिए graduate  होना चाहिए। 


भारतीय सेना में (indian defence service):- 1992 से ही भारतीय सेना में अधिकारी संवर्ग में महिला उम्मीदवारों की भर्ती शुरू कर चुकी है और भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक महिला उम्मीदवारों के लिए ढेरों अवसर उपलब्ध है।

SSCw(Non tech): सेना खुली भर्ती परीक्षा द्वारा महिला उम्मीदवारों की अधिकारियों के रूप में भर्ती करती है, जिसे वर्ष में दो बार यूपीएससी द्वारा आयोजित किया जाता है।

SSCw(ncc): एसएससी डब्लू एनसीसी की विशेष भर्ती योजना के अंतर्गत महिला एनसीसी कैडेट भी भारतीय सेना में शामिल हो सकती है। भारतीय सेना 8 अविवाहित कैडेट भी भर्ती करती है।

          इसके अतिरिक्त INDIAN ARMY में इन पदों के लिए भी आप आवेदन कर सकते हैं जैसे एसएससीडब्ल्यू टेक्निकल एंट्री स्कीम\  MILITARY NURSING SERVICES आदि जिनके माध्यम से महिला उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकती है।


         इसके अंतर्गत 21 से 35 वर्ष के बीच की महिला उम्मीदवार भारतीय सेना के साथ नर्सिंग कार्य करने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

भारतीय नौसेना: ऐसी महिला उम्मीदवार जिनके पास भारतीय नौसेना में शामिल होकर अपने देश की सेवा करने का जुनून और साहस है उनके लिए यहाँ  अच्छे अवसर उपलब्ध है।

ATC: भारतीय नौसेना में एयर ट्रेफिक कंट्रोलर के लिए योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को विज्ञान भौतिक शास्त्र गणित इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक  या स्नातकोत्तर होना चाहिए।


ऐब्जर्बर: ऐब्जर्बर पद के लिए महिला उम्मीदवारों को 19 से 23 वर्ष की आयु समूह के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक उपाधि एवं 10+2 स्नातक पर गणित एवं भौतिक शास्त्र का होना अनिवार्य है।


Logistics: यदि लॉजिस्टिक्स में आपकी दिलचस्पी है तो यह आपके लिए उपयुक्त job है। उम्मीदवार जिनके पास वैद्य architecture , computer engineering, information technology, civil engineering, electronic Engineering, marine mechanical में  engineering है। बे इन नौकरियों में अप्लाई कर सकती हैं।


वायु सेना: यदि आपका सपना है कि आप भारत की सेवा एक लड़ाकू पायलट की तरह आसमान में ऊंचाई को छुए तो आपको फ्लाइंग ब्रांच में शामिल होने का विचार करना चाहिए। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में महिला उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए  60% अंकों के साथ किसी भी विषय में साथ ही साथ 10+2 स्तर पर गणित एवं भौतिक शास्त्र उत्तीर्ण न्यूनतम 60% अंकों के साथ Be\BTech होना अनिवार्य है।


इसके अतिरिक्त आप एयर फोर्स में technical branch ,ground duty, administrative wing आदि विभागों के लिए भी आवेदन कर सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

पर्यावरण का क्या अर्थ है ?इसकी विशेषताएं बताइए।

पर्यावरण की कल्पना भारतीय संस्कृति में सदैव प्रकृति से की गई है। पर्यावरण में सभी भौतिक तत्व एवं जीव सम्मिलित होते हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसकी जीवन क्रियाओं को प्रभावित करते हैं। भारत में पर्यावरण परिवेश या उन स्थितियों का द्योतन करता है जिसमें व्यक्ति या वस्तु अस्तित्व में रहते हैं और अपने स्वरूप का विकास करते हैं। पर्यावरण में भौतिक पर्यावरण और जौव पर्यावरण शामिल है। भौतिक पर्यावरण में स्थल, जल और वायु जैसे तत्व शामिल हैं जबकि जैव पर्यावरण में पेड़ पौधों और छोटे बड़े सभी जीव जंतु सम्मिलित हैं। भौतिक और जैव पर्यावरण एक दूसरों को प्रभावित करते हैं। भौतिक पर्यावरण में कोई परिवर्तन जैव पर्यावरण में भी परिवर्तन कर देता है।           पर्यावरण में सभी भौतिक तत्व एवं जीव सम्मिलित होते हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसकी जीवन क्रियाओं को प्रभावित करते हैं। वातावरण केवल वायुमंडल से संबंधित तत्वों का समूह होने के कारण पर्यावरण का ही अंग है। पर्यावरण में अनेक जैविक व अजैविक कारक पाए जाते हैं। जिनका परस्पर गहरा संबंध होता है। प्रत्येक  जीव को जीवन के लिए...

सौरमंडल क्या होता है ?पृथ्वी का सौरमंडल से क्या सम्बन्ध है ? Saur Mandal mein kitne Grah Hote Hain aur Hamari Prithvi ka kya sthan?

  खगोलीय पिंड     सूर्य चंद्रमा और रात के समय आकाश में जगमगाते लाखों पिंड खगोलीय पिंड कहलाते हैं इन्हें आकाशीय पिंड भी कहा जाता है हमारी पृथ्वी भी एक खगोलीय पिंड है. सभी खगोलीय पिंडों को दो वर्गों में बांटा गया है जो कि निम्नलिखित हैं - ( 1) तारे:              जिन खगोलीय पिंडों में अपनी उष्मा और प्रकाश होता है वे तारे कहलाते हैं .पिन्ड गैसों से बने होते हैं और आकार में बहुत बड़े और गर्म होते हैं इनमें बहुत अधिक मात्रा में ऊष्मा और प्रकाश का विकिरण भी होता है अत्यंत दूर होने के कारण ही यह पिंड हमें बहुत छोटे दिखाई पड़ते आता है यह हमें बड़ा चमकीला दिखाई देता है। ( 2) ग्रह:             जिन खगोलीय पिंडों में अपनी उष्मा और अपना प्रकाश नहीं होता है वह ग्रह कहलाते हैं ग्रह केवल सूरज जैसे तारों से प्रकाश को परावर्तित करते हैं ग्रह के लिए अंग्रेजी में प्लेनेट शब्द का प्रयोग किया गया है जिसका अर्थ होता है घूमने वाला हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है जो सूर्य से उष्मा और प्रकाश लेती है ग्रहों की कुल संख्या नाम है।...

लोकतंत्र में नागरिक समाज की भूमिका: Loktantra Mein Nagrik Samaj ki Bhumika

लोकतंत्र में नागरिकों का महत्व: लोकतंत्र में जनता स्वयं अपनी सरकार निर्वाचित करती है। इन निर्वाचनो  में देश के वयस्क लोग ही मतदान करने के अधिकारी होते हैं। यदि मतदाता योग्य व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करता है, तो सरकार का कार्य सुचारू रूप से चलता है. एक उन्नत लोक  प्रांतीय सरकार तभी संभव है जब देश के नागरिक योग्य और इमानदार हो साथ ही वे जागरूक भी हो। क्योंकि बिना जागरूक हुए हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमर्थ होती है।  यह आवश्यक है कि नागरिकों को अपने देश या क्षेत्र की समस्याओं को समुचित जानकारी के लिए अख़बारों , रेडियो ,टेलीविजन और सार्वजनिक सभाओं तथा अन्य साधनों से ज्ञान वृद्धि करनी चाहिए।         लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता होती है। साथ ही दूसरों के दृष्टिकोण को सुनना और समझना जरूरी होता है. चाहे वह विरोधी दल का क्यों ना हो। अतः एक अच्छे लोकतंत्र में विरोधी दल के विचारों को सम्मान का स्थान दिया जाता है. नागरिकों को सरकार के क्रियाकलापों पर विचार विमर्श करने और उनकी नीतियों की आलोचना करने का ...