Skip to main content

Indus Valley Civilization क्या है ? इसको विस्तार से विश्लेषण करो ।

🧾 सबसे पहले — ब्लॉग की ड्राफ्टिंग (Outline) आपका ब्लॉग “ सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) ” पर होगा, और इसे SEO और शैक्षणिक दोनों दृष्टि से इस तरह ड्राफ्ट किया गया है ।👇 🔹 ब्लॉग का संपूर्ण ढांचा परिचय (Introduction) सिंधु घाटी सभ्यता का उद्भव और समयकाल विकास के चरण (Pre, Early, Mature, Late Harappan) मुख्य स्थल एवं खोजें (Important Sites and Excavations) नगर योजना और वास्तुकला (Town Planning & Architecture) आर्थिक जीवन, कृषि एवं व्यापार (Economy, Agriculture & Trade) कला, उद्योग एवं हस्तकला (Art, Craft & Industry) धर्म, सामाजिक जीवन और संस्कृति (Religion & Social Life) लिपि एवं भाषा (Script & Language) सभ्यता के पतन के कारण (Causes of Decline) सिंधु सभ्यता और अन्य सभ्यताओं की तुलना (Comparative Study) महत्वपूर्ण पुरातात्त्विक खोजें और केस स्टडी (Key Archaeological Cases) भारत में आधुनिक शहरी योजना पर प्रभाव (Legacy & Modern Relevance) निष्कर्ष (Conclusion) FAQ / सामान्य प्रश्न 🏛️ अब ...

गेहूं और पशुओं का देश अर्जेंटीना: Wheat and animals country Argentina

अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है और यह इस महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

अर्जेंटीना की समृद्धि का कारण इसकी उत्तम घास भूमि पंपास है.

अर्जेंटीना का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल के लगभग 4\5 भाग के बराबर है।


भूमि और जलवायु

अर्जेंटीना मुख्यतः निम्न भूमि का देश है यह निम्न मैदान एडीज पर्वत क्षेत्र के पूर्व में उत्तर से दक्षिण तक देश की पूरी लंबाई में फैले हुए हैं इन मैदानों के उत्तरी भाग में ग्रानचाको की दलदली निम्न भूमि जो दक्षिण में कोलोरेडो नदी से आगे के क्षेत्र पेटागोनिया के कम जय के विस्तृत पठार तक फैली हुई है


पेटागोनिया के यह कम ऊंचा विस्तृत पठार की सतह लगभग सपाट है इस पठार की ढाल पूर्व में काफी कम है

इन मैदानों का सबसे महत्वपूर्ण भाग पंपास है पंपास स्पेन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है विस्तृत मैदान पंपास गहरी बारीक मिट्टी से बना है इसमें कंकड़ पत्थर नहीं मिलते हैं इसलिए पंपास संसार की बहुत उपजाऊ खास भूमियों में से एक है।


एडीज के ऊंचे पर्वत अर्जेंटीना और चिली के मध्य सीमा बनाते हैं एडीज में अनेक ऊंचे शिखर हैं जिनमें अंकाकागुआ शिखर  सबसे ऊंचा है।

अर्जेंटीना की जलवायु समानता शीतोष्ण है तापमान उत्तर से दक्षिण तथा वर्षा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है यहां अधिकतर वर्षा गर्मियों में होती है।


साधन और उनका उपयोग

की मुख्य वनस्पति घास है परंतु कम पौष्टिक होने के कारण अब यहां अल्फाल्फा और दूसरी घास यूरोप से लाकर लगाई गई है।


ग्रानचाको शीतोष्ण कटिबंध वनों का प्रदेश है जिसके बीच बीच में सवाना घास भूमि है इन वनों का प्रमुख वृक्ष  क्वेबेको  है।जिस की लकड़ी बहुत कठोर होती है इन वृक्षों की छाल से टेनिन प्राप्त किया जाता है ट्रेनिन एक द्रव है जिसका उपयोग चमड़ा कमाने में किया जाता है क्वेबेको  की लकड़ी से रेल के स्लीपर टेलीफोन के खंभे तथा तारों की बाड़ के खंबे बनाने में प्रयोग किया जाता था।


पशुपालन: -

यहां का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है जो मुख्यता पूर्व के आद्रर् क्षेत्रों तक सीमित है अर्जेंटीना में पशुओं को बड़े-बड़े चारागाह फर्मों पर पाला जाता है ग्वाचो लोग पशुओं की देखभाल करते हैं

ग्वाचो  यूरोपीय तथा अमेरिकन इंडियन लोगों की मिश्रित प्रजाति के होते हैं.

अच्छी किस्म के मांस वाले पशुओं के पालन पर यहां विशेष ध्यान दिया जाता है और उनके हर अंग का उपयोग किया जाता है जैसे हड्डियों से उर्वरक बनाना.

अर्जेंटयना के बंदर गांव में मांस का डिब्बा बंदी करने के लिए कारखाने लगाए गए हैं.

पेंटागोनियां और पश्चिम के सूखे भागों में भेड़ पालन महत्वपूर्ण व्यवसाय था यहां से मांस और ऊन बहुत अधिक मात्रा में मिलता है

फसलें
शीतोष्ण तथा भूमि है यही कारण है कि यहां बड़े पैमाने पर फसलें उगाई जाती हैं वास्तव में पंपास अर्जेंटीना की समृद्धि का मुख्य स्रोत है और कृषि अर्जेंटीना के लोगों का मुख्य व्यवसाय.

मुख्य फसलें: - गेहूं मक्का और अलसी

व्यापारिक फसलें: - कपास और गन्ना

अर्जेंटीना गेहूं मक्का और अलसी के तेल के प्रमुख निर्यातक देशों में से एक है.

खनिज तथा उद्योग: - 

 अर्जेंटीना में खनिज संसाधनों की कमी है केवल खनिज तेल इस देश की सबसे महत्वपूर्ण खनिज संपदा है कोयला जस्ता क्रोम शीशा और यूरेनियम यहां के अन्य मुख्य खनिज है यूरेनियम का प्रयोग परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में होता है.

अर्जेंटीना के अधिकतर लोग उद्योग पशुपालन कृषि से प्राप्त कच्चे माल पर आधारित है यह उद्योग ब्यूनस आयर्स नगर के आसपास ही केंद्रित है.

प्रमुख उद्योग: -
मांस को डिब्बे में बंद करना खाद्य संसाधन मिलो में आटा पीसने चमड़ा बनाना और चमड़े का सामान बनाना

प्रमुख कारखाने: -

सूती वस्त्र ऊनी वस्त्र चीनी सीमेंट तेल परिष्करणशालाये रसायन तथा दवाएं।


व्यापार और यातायात

र्जेंटीना द्वारा निर्यात वस्तुएं: - मांस गेहूं मक्का अलसी तथा उन

अर्जेंटीना द्वारा आयातित वस्तुएं: - तथा इस नेहा की लोहा तथा इस्पात रसायन और दवाएं

अर्जेंटीना अधिकतर मैदानी देश है अतः जहां सड़कें और रेल मार्ग बनाना आसान है. अर्जेंटीना से चिल्ली जाने वाला रेल मार्ग इंडीज पर्वतों के बहुत ऊंचे भागों से होकर गुजरता है यह रेल मार्ग संसार के कुछ ऊंचे रेल मार्गो में से एक है.

प्रमुख बंदरगाह: - ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना का प्रमुख बंदरगाह है

राजधानी: - ब्यूनस आयर्स

Comments

Popular posts from this blog

पर्यावरण का क्या अर्थ है ?इसकी विशेषताएं बताइए।

पर्यावरण की कल्पना भारतीय संस्कृति में सदैव प्रकृति से की गई है। पर्यावरण में सभी भौतिक तत्व एवं जीव सम्मिलित होते हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसकी जीवन क्रियाओं को प्रभावित करते हैं। भारत में पर्यावरण परिवेश या उन स्थितियों का द्योतन करता है जिसमें व्यक्ति या वस्तु अस्तित्व में रहते हैं और अपने स्वरूप का विकास करते हैं। पर्यावरण में भौतिक पर्यावरण और जौव पर्यावरण शामिल है। भौतिक पर्यावरण में स्थल, जल और वायु जैसे तत्व शामिल हैं जबकि जैव पर्यावरण में पेड़ पौधों और छोटे बड़े सभी जीव जंतु सम्मिलित हैं। भौतिक और जैव पर्यावरण एक दूसरों को प्रभावित करते हैं। भौतिक पर्यावरण में कोई परिवर्तन जैव पर्यावरण में भी परिवर्तन कर देता है।           पर्यावरण में सभी भौतिक तत्व एवं जीव सम्मिलित होते हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसकी जीवन क्रियाओं को प्रभावित करते हैं। वातावरण केवल वायुमंडल से संबंधित तत्वों का समूह होने के कारण पर्यावरण का ही अंग है। पर्यावरण में अनेक जैविक व अजैविक कारक पाए जाते हैं। जिनका परस्पर गहरा संबंध होता है। प्रत्येक  जीव को जीवन के लिए...

सौरमंडल क्या होता है ?पृथ्वी का सौरमंडल से क्या सम्बन्ध है ? Saur Mandal mein kitne Grah Hote Hain aur Hamari Prithvi ka kya sthan?

  खगोलीय पिंड     सूर्य चंद्रमा और रात के समय आकाश में जगमगाते लाखों पिंड खगोलीय पिंड कहलाते हैं इन्हें आकाशीय पिंड भी कहा जाता है हमारी पृथ्वी भी एक खगोलीय पिंड है. सभी खगोलीय पिंडों को दो वर्गों में बांटा गया है जो कि निम्नलिखित हैं - ( 1) तारे:              जिन खगोलीय पिंडों में अपनी उष्मा और प्रकाश होता है वे तारे कहलाते हैं .पिन्ड गैसों से बने होते हैं और आकार में बहुत बड़े और गर्म होते हैं इनमें बहुत अधिक मात्रा में ऊष्मा और प्रकाश का विकिरण भी होता है अत्यंत दूर होने के कारण ही यह पिंड हमें बहुत छोटे दिखाई पड़ते आता है यह हमें बड़ा चमकीला दिखाई देता है। ( 2) ग्रह:             जिन खगोलीय पिंडों में अपनी उष्मा और अपना प्रकाश नहीं होता है वह ग्रह कहलाते हैं ग्रह केवल सूरज जैसे तारों से प्रकाश को परावर्तित करते हैं ग्रह के लिए अंग्रेजी में प्लेनेट शब्द का प्रयोग किया गया है जिसका अर्थ होता है घूमने वाला हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है जो सूर्य से उष्मा और प्रकाश लेती है ग्रहों की कुल संख्या नाम है।...

भारतीय संविधान का स्वरूप संघात्मक है किंतु उसका सार एकात्मक है . इस कथन पर टिप्पणी कीजिए? (the Indian constitutional is Federal in form but unitary is substance comments

संविधान को प्राया दो भागों में विभक्त किया गया है. परिसंघात्मक तथा एकात्मक. एकात्मक संविधान व संविधान है जिसके अंतर्गत सारी शक्तियां एक ही सरकार में निहित होती है जो कि प्राया केंद्रीय सरकार होती है जोकि प्रांतों को केंद्रीय सरकार के अधीन रहना पड़ता है. इसके विपरीत परिसंघात्मक संविधान वह संविधान है जिसमें शक्तियों का केंद्र एवं राज्यों के बीच विभाजन रहता और सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं भारतीय संविधान की प्रकृति क्या है यह संविधान विशेषज्ञों के बीच विवाद का विषय रहा है. कुछ विद्वानों का मत है कि भारतीय संविधान एकात्मक है केवल उसमें कुछ परिसंघीय लक्षण विद्यमान है। प्रोफेसर हियर के अनुसार भारत प्रबल केंद्रीय करण प्रवृत्ति युक्त परिषदीय है कोई संविधान परिसंघात्मक है या नहीं इसके लिए हमें यह जानना जरूरी है कि उस के आवश्यक तत्व क्या है? जिस संविधान में उक्त तत्व मौजूद होते हैं उसे परिसंघात्मक संविधान कहते हैं. परिसंघात्मक संविधान के आवश्यक तत्व ( essential characteristic of Federal constitution): - संघात्मक संविधान के आवश्यक तत्व इस प्रकार हैं...